• Sat. Jan 31st, 2026

कुंभम पूजा के साथ श्री सोलापुरी माता को दी गई विदाई. माता को बाजे – गाजे के साथ लगाया गया 21 व्यंजनों का भोग

Byvinay mishra

Apr 21, 2025

श्री सोलापुरी माता पूजा के अंतिम दिन कुंबम पूजा मे 21 प्रकार का महाभोग अर्पण किया गया

बिलासपुर

श्री सोलापुरी माता पुजा उत्सव वार्ड नंबर 12 सिरगिट्टी रुचिका विहार शुभम विहार सिरगिट्टी में आयोजित पूजा के अंतिम दिन रविवार को दोपहर 12,30 देवी मां को 21 प्रकार का महा भोग चढ़ाया गया खड़कपुर से आए पुजारी टी भास्कर राव ने बताया कि यह भोग इसलिए महत्व होता है क्योंकि देवी मां को 7 दिनों तक जो भी भोग प्रसाद देवी मां को चढ़ाया जाता है उसमें भूल वश प्रसाद अर्पण करने में अगर कुछ छूट गया है तो उसकी भरपाई हेतु (कुंबम) चढ़ाया जाता है। यह महाभोग महिलाएं शुद्ध वातावरण में स्नान ध्यान पूजा अर्चना करने के पश्चात पकवान बनाते हैं। अर्पण करने हेतु पुजारी द्वारा पूजा पंडाल में देवी के सामने बड़ा सा कुंभ बनाते है। 21 बड़े बड़े थाल में 21 महिलाए पकवान को अपने सिर पर रख कर ढोल ताशा बाजा,डफली बजा,के साथ शोभा यात्रा के माध्यम से माता के सामने निर्मित कुंभ में पुजारी जी के मंत्रोच्चार के साथ महा भोग माताजी को अर्पण किया जाता है। कल के कुंभम पूजा करने बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, संयुक्त तेलुगू समाज के अध्यक्ष बी वेणुगोपाल राव, प्रखर पत्रकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रेस क्लब के सदस्य गुड्डा सदाफले सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल तेलुगु समाज के सम्मानित सदस्य बी रमेश कुमार उनकी धर्मपत्नी पद्मजा पूजा स्थल में उपस्तिथ होकर पूजा अर्चना की है।

शनिवार 19 अप्रैल को बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक पंडाल में उपस्थित होकर लक्की ड्रा के विजेता को पुरस्कार प्रदान किया। शाम को 7.00 बजे पूजा पंडाल से अंतिम दिन शाम सोलापुरी माता जी को शोभा यात्रा के रूप में सुभम विहार, रुचिका विहार, शारदा मंदिर के रास्ते नयापरा संतोषी मंदिर नजर लाल पारा होते हुए रेलवे न्यू लोको कॉलोनी में स्थित त्रिपुर सुन्दरी मां मरिमाई मंदिर में विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा में भव्य झांकी जमशेदपुर से आए महाकाल सेना की नृत्य देखने लोगों की भीड़ उमड पडी।
इस आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष यू मुरली राव, अन्य पदाधिकारी गण मुख्य रूप से पी नोका राजू, धन राज बोयर, संजीव पाल प्रेम लाल चौहान पार्षद विजय कुमार मरावी, नागेश ध्रुव, एम तवुडू, एन गोविंद राजू, बी रामा राव, वेद रात्रे पी भिस्मा राव, पार्षद एम श्रीनु राव, जी राजेश्वर राव, एन रमना मूर्ति, ओ पी जायसवाल, जी धर्मा राव, साई राम शर्मा, महावीर बोयर, दिनेश कौशिक, बी राजा राव, एम नारायण, जी राजा राव, वेणुगोपाल, ई कृष्णा, महिलाये जिस में श्रीमती पी वरलक्ष्मी, श्रीमती जोगी दमयंती, श्रीमती बी ज्योति, श्रीमती एम शारदा, श्रीमती एन लक्ष्मी, श्रीमती वाई दुर्गा, श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती क्षमा तिवारी, श्रीमती जी पार्वती, श्रीमती मंजूषा, श्रीमती एस सूर्यकुमारी, श्रीमती एम इंदु, श्रीमती टी अनुषा, श्रीमती जी पोली रत्नम, श्रीमती पी अनिता, श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती सीमा टोंडे, श्रीमती संध्या मिश्रा, ज्योति पाल, श्रीमती लिपिका चक्रवर्ती, श्रीमती पी पेनार्जी, श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती यू ज्योति, श्रीमती जी लक्ष्मी, श्रीमती जी राधा, श्रीमती बी मोनिका, श्रीमती जी हेमा,श्रीमती ममता डहरिया,आदि पूजा की तैयारी में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed