कल्लूरामन्यूज.in कोरबा…. कोरबा जिले के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकी मोगरा में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री हरीश परसाई और कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय आजाद सहित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश मानिकपुरी एवं बांकी मोगरा ब्लॉक के सभी वार्डो से जुड़े पार्षद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर से चल रहे संगठन सृजन अभियान को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस दौरान पीसीसी महामंत्री हरीश परसाई ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को अपने-अपने वार्ड में बूथ कमेटी का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी से जुड़े सदस्य और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की छवि को बनाने और लोगों के बीच प्रसार प्रसार करने में अहम भूमिका अदा करते हैं . उन्होंने पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसियों और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ कमेटी में जोड़ने पर जोर दिया। ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगली बार कांग्रेस पार्टी की ही सरकार प्रदेश में बनने जा रही है बशर्ते कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ एकजुट होकर जमीनी स्तर पर अपने काम को गंभीरता से अंजाम दे। इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय आजाद एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता और जंगल साइड वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद राजकुमार मिश्रा के बड़े भ्राता अशोक मिश्रा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद की अहम जिम्मेदारी मिलने पर युवा नेता अशोक मिश्रा ने संगठन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता सुनील पांडे. परमानंद सिंह. हरिशंकर सिंह उर्फ छोटका भैया . शैलेंद्र मिश्रा.कृष्णा दास महंत सांसद प्रतिनिधि.सहित अन्य कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
