• Tue. Jun 24th, 2025

बिलासपुर सहित पूरे अंचल में बह रही भक्ति की बयार, माता की आराधना से गुलजार हो रहे पूजा पंडाल

Byvinay mishra

Oct 9, 2024

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर आध्यात्मिक माहौल में पूजा पाठ चल रहा है आकर्षक प्रतिमाएं और झांकियां बनाई गई हैं जिसमें लोग बड़ी संख्या में आयोजन में भाग ले रहे हैं।

शहर के अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला में नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां जगदंबा दुर्गा जी की प्रतिमा विराजित की गई है। जहां रोजाना विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण से माता की पूजा की जा रही है। सप्तमी के दिन मां की आराधना करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि इस पहले वर्ष में कॉलोनी वासियों के सहयोग से माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि विधान से पूजा पाठ और आरती की जा रही है। वहीं इस दुर्गोत्सव को और भी शोभामय बनाने बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजन किया जा रहे हैं। गरबा की प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर को रखा गया है। जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चे भाग लेने ले रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे, उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी, संरक्षक एन के पांडेय, सचिव रितेश शर्मा, सह सचिव भरत लाल साहू और सभी कॉलोनिवासियों की अहम भूमिका रही है।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed