• Tue. Jun 24th, 2025

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन. केंद्र के समान महंगाई भत्ते की उठाई मांग

Byvinay mishra

Feb 23, 2024

कल्लूराम न्यूज. इन
बिलासपुर….. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा शुक्रवार को भोजन अवकाश के दौरान सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सोपा गया। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने कलेक्टर दफ्तर के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष डॉ बी पी सोनी और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि मोदी सरकार की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते की राशि और केंद्र के समान चार फ़ीसदी महंगाई भत्ता अतिरिक्त रूप से दिए जाने का प्रावधान राज्य सरकार को अपने वादे के अनुसार जल्द ही पूरा करना चाहिए। सरकार को उसका वादा याद दिलाने के लिए वर्तमान में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है आगे चलकर मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार की होगी। इस दौरान फेडरेशन के जिला महासचिव किशोर शर्मा, नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के सुरेश शर्मा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष रोहित तिवारी, सुनील यादव सहित अन्य संगठन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed