• Tue. Jun 24th, 2025

चतुर्थ वर्ग लघु वेतन कर्मचारी संघ ने उठाई पदोन्नति की मांग. कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की अपेक्षा

Byvinay mishra

Feb 2, 2024

कल्लूराम न्यूज. इन……
बिलासपुर… चतुर्थ वर्ग लघु वेतन कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग विभागीय समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर चतुर्थ श्रेणी के पदों से सहायक ग्रेड 3 में पदोन्नति दिलाये जाने की मांग की। लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शब्बीर अंसारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया कि 14 वर्ष पूर्व 2008 – 09 में चतुर्थ वर्ग से सहायक ग्रेड 3 में 25% पदों पर पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कलेक्टर से जिला शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति के संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने की मांग की। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने इस संबंध में जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन संघ के पदाधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शब्बीर अंसारी सहित विभागीय समिति के पदाधिकारी और महिला सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed