कल्लूराम न्यूज. इन
बिलासपुर….
धर्म एवं अध्यात्म की नगरी टेंपल सिटी शिवरीनारायण में भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में हर घर तिरंगा यात्रा के संन्दर्भ में भव्य तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका बुधवार को सुबह ११ बजे नगर के आत्मानंद स्कूल (शबरी चौक) से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक से रपटा रोड, मध्य नगरी चौक, नटराज चौक, होते हुए पुनः आत्मानंद स्कूल में समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुन्नी लाल साहू जी (पूर्व विधायक अकलतरा), अंबेश जांगड़े जी (जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा),लोकेश शुक्ला जी (मंडल अध्यक्ष शिवरीनारायण), राहुल थवाईत जी (नगर अध्यक्ष शिवरीनारायण), एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ- श्रेष्ट कार्यकर्ता शामिल हुए…। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा की तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं बल्कि हमारे देश की आन बान और शान है।
संभागीय ब्यूरो चीफ दीपक सोनी की रिपोर्ट
