• Sat. Jan 31st, 2026

सदाफले परिवार के बच्चों ने दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम . स्वामी आत्मानंद स्कूल लाजपत राय का नाम किया रोशन

Byvinay mishra

May 10, 2025

कल्लूराम न्यूज. इन
बिलासपुर प्रेस क्लब बिलासपुर गृह निर्माण समिति के प्रबंधक हीरा जी राव सदाफले उर्फ गुड्डा और श्रीमती अमेरिका सदाफले के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रूद्र सदाफले ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। वहीं, वंशिका सदाफले ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया है। बच्चों की इस सफलता पर परिवार और समिति में हर्ष का माहौल है।
हीरा जी राव सदाफले ने बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार और समिति को गर्व है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी बच्चों को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed