• Tue. Jun 24th, 2025

सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक बने श्री रामदत्त गौरहा ….साथियों में खुशी की लहर…. संगठन और विभाग में काम करने का रहा है लंबा अनुभव

Byvinay mishra

Jul 9, 2024

कल्लूराम न्यूज. इन
बिलासपुर-
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व कर्मचारी नेता एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के पूर्व एडीपीओ और सेवा निवृत्त शिक्षक रामदत्त गौरहा सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक बनाए गए हैं । गौरहा जी के कुशल नेतृत्व क्षमता एवम् कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवम् प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने गौरहा जी से संगठन के मार्गदर्शन हेतु प्रदेश संरक्षक की भूमिका के लिए आग्रह किया था। जिसे गौरहा जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी है।
बताते चलें कि रामदत्त गौरहा को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के साथ – साथ शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करने का बड़ा और विस्तृत अनुभव है। विभाग में कर्मचारी नेता एवम् एक अधिकारी के रूप में रामदत्त गौरहा काफ़ी लोकप्रिय रहे एवम् शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते थे।

इस अवसर पर सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवम् प्रदेश अध्यक्ष प्रदीय पाण्डेय ने कहा कि श्री रामदत्त गौरहा जी का मार्गदर्शन एवम् सहयोग वैसे तो हमें हमेशा मिलता ही रहा है किंतु हमारे संघ के संरक्षक के रूप में महत्वपूर्ण जवाबदारी मिलने के बाद अब यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। सर्व शिक्षक संघ ने श्री गौरहा का मार्गदर्शन मिलने से संघ को नई ऊंचाइयां प्राप्त होने की अपेक्षा की है। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक बनाए जाने पर श्री गौराहा को शिक्षा विभाग से जुड़े साथियों और अन्य संगठनों के लोगों ने बधाइयां प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी है।

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed