• Sat. Jan 31st, 2026

जनसुनवाई के पहले ग्रामीणों को कोलवाशरी प्रबंधन द्वारा दिया जा रहा प्रलोभन. कंपनी के रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Byvinay mishra

Dec 18, 2025

कल्लूराम न्यूज. इन…बिलासपुर
गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली और जोगीपुर के आसपास कोलवाशरी खोलने के लिए आगामी 22 दिसंबर को जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया है.जनसुनवाई में लगभग चार-पांच दिन बचे हैं.इस दौरान कोलवाशरी लगाने वाली कंपनी के गुर्गे गांव में पहुंचकर दारू मुर्गा और पैसा बाटकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक कोलवाशरी खोलने वाली कंपनी की तीन से चार गाड़ियां पिछले दो दिनों से लगातार गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों को गाड़ी के आसपास बुलाकर भारी मात्रा में शराब और नगद रुपए का लालच देकर सहमति पत्र में हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि क्षेत्र के जनपद सदस्य सहित सरपंच और पंचों को भी इस काले धंधे में सहमति दिलाने के लिए शराब और पैसे का ऑफर दिया जा रहा है वहीं स्थानीय जिला पंचायत सदस्य को भी ऑफर दिया गया है. यह बात सूत्रों से पता चली है. हम आपको बता दें कि कोलवासरी खोलने वाली कंपनी बिलासपुर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के रिश्तेदारों की बताई जा रही है.इस कंपनी के कर्ताधर्ता विवेक गोयल और उनके पडो द्वारा क्षेत्र में भय और आतंक फैलाकर नफरत की राजनीति की जा रही है. इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कोलवासरी लगने से उनके गांव में जहां एक और प्रदूषण की समस्या बढ़ेगी वहीं कई तरह की बीमारियों का सामना भी स्थानीय लोगों को करना पड़ेगा. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए ग्रामीण कोलवाशरी लगने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं.जिला प्रशासन और पर्यावरण नियंत्रण विभाग को ईस ओर गंभीरता से ध्यान देकर ग्रामीणो की समस्या का उचित समाधान करना चाहिए वरना अप्रिय स्थिति के जिम्मेदार जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग होंगे.

vinay mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed